
Published on
:
गंगटोक : सिक्किम उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुस्ताक ने आज लोकभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान न्यायमूर्ति मुश्ताक ने माथुर को केरल के राज्यपाल पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केरल के राज्यपाल के रूप में उनके सफल एवं समृद्ध कार्यकाल की कामना की।
