कालिम्पोंग: आगामी कलिम्पोंग नगरपालिका चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट (IGJF) की कलिम्पोंग जिला कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों के लिए 17 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की गई। पार्टी प्रवक्ता श्याम गौतम ने पत्रकार सम्मेलन में इसकी औपचारिक घोषणा की।
त्रिभुवन समसुहांग को प्रमुख संयोजक बनाया गया है। समिति में लाजरस तामांग, दीपेन शेर्पी, श्याम गौतम, सोमन काबो, दुर्गा बसनेत, असीम दीवान, बिट्टू लेप्चा, पीटर लेप्चा, नीमा भूटिया, विजय छेत्री, विजय प्रधान, पासंग शेर्पा, पुचुंग भूटिया, प्रणय प्रधान, एमियन अहमद, सरोज प्रधान और कृष्णा बिश्व शामिल हैं।
समिति संगठन मजबूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और आवश्यक तैयारियां करने का काम करेगी। पार्टी ने दशईं की शुभकामनाएं भी दीं।
