कोलकाता : श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, मध्य कोलकाता की ओर से अहिरिटोला में सेवामूलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 500 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया।
समाजसेवी अमरनाथ सिंह (मुन्ना) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशिष्ट प्रचारक माणिक चंद्र पाल, विधायक सरवरी मुखोपाध्याय, समाजसेवी अजय गोयल, दिलीप जवार, गौतम सरकार, कर्नल (रिटायर्ड) कुणाल भट्टाचार्य, शंकर बोस, मनोज बाल्मीकि, मित्र गौरव महाराज, कर्नल पाठक, शर्मिष्ठा, तन्मयता भट्टाचार्य, पामेला गोस्वामी,
रामकृष्ण सिन्हा, राजू बोस, अमित दा, अनिर्वाण भट्टाचार्य, राजेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमरनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान आगे भी विभिन्न सेवामूलक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
