Sanmarg · সাধারণ
अगले पुरस्कारों की घोषणा पर भी नजर
২৪/১০/২০২৬

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 2026 के पुरस्कारों के नाम नवंबर में घोषित करने के दिए संकेत
असम बैभव, असम सौरभ और असम गौरव के विजेताओं को फरवरी 2027 में सम्मानित करने की योजना
गुवाहाटी:
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025 के नागरिक पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं के नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने असम बैभव, असम सौरभ और असम गौरव पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की है। इसके साथ ही अब वर्ष 2026 के नागरिक पुरस्कारों की घोषणा पर भी नजर है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि अगले वर्ष के पुरस्कारों के नाम नवंबर 2026 में घोषित किए जाएंगे, जबकि सम्मान समारोह फरवरी 2027 में आयोजित करने की योजना है। डॉ. हर्ष भट्टाचार्य को असम बैभव
राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम बैभव के लिए प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष भट्टाचार्य का चयन किया गया है। वह गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव नेत्रालय के संस्थापक हैं। स्वास्थ्य सेवा और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। चार हस्तियों को असम सौरभ
असम सौरभ पुरस्कार के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. कुशल कोंवर सरमा, कला निर्देशक एवं रंगमंच से जुड़े नुरुद्दीन अहमद, संगीतकार पुलक बनर्जी और पर्यावरण संरक्षणकर्ता डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को चुना गया है। डॉ. सरमा हाथियों के संरक्षण और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं, जबकि डॉ. बर्मन दुर्लभ पक्षी हरगिला के संरक्षण अभियान से जुड़ी हैं।दस व्यक्तियों और दो संस्थाओं को असम गौरव
असम गौरव पुरस्कार के लिए दस व्यक्तियों और दो संस्थाओं का चयन किया गया है। इनमें समाजसेवी देवी प्रसाद बागड़ोदिया, फुटबॉलर हलीचरण नार्जरी, क्रिकेटर सिमू दास, कृषि क्षेत्र से जुड़े हरकांता बसुमतारी, पांडुलिपि संरक्षणकर्ता धनजीत तालुकदार, उद्यमी निबेदिता येइन, शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती, जितेन सारंगफांगसा, तनुमाया सोनार विश्वकर्मा और पर्यटन उद्यमी दिकपाल लाहोन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कोलोंग-कपिली गैर-सरकारी संगठन और पदुमपाथार एग्रो ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी को भी सम्मान के लिए चुना गया है। दिसंबर में होगा पुरस्कार वितरण
वर्ष 2025 के पुरस्कारों की घोषणा पहले नहीं हो सकी थी। अब मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद विजेताओं के नाम सामने आए हैं। पुरस्कार वितरण समारोह दिसंबर 2026 में आयोजित करने की योजना है। इसके बाद वर्ष 2026 के पुरस्कारों की घोषणा नवंबर में और सम्मान समारोह फरवरी 2027 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। इससे राज्य के नागरिक पुरस्कारों के अगले चक्र की तैयारियां भी चर्चा में आ गई हैं।মূল প্রতিবেদনে যান ↗