मिरिक: सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग की ओर से नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म विभाग और बीबीए विभाग ने युवा संगठन ‘दार्जिलिंग फर्स्ट’ के सहयोग से इस अभियान को चलाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक और सामूहिक गीत के माध्यम से स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण की सुरक्षा करने की अपील की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कॉलेज परिसर के बाहर सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान ने जनसंचार के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने का संदेश दिया।
