गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने आज नई दिल्ली में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान राज्य और यहां के लोगों के कल्याण एवं प्रगति के लिए दिए गए मार्गदर्शन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री तामांग ने ओम प्रकाश माथुर को केरल के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना भी की।
वहीं, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम में अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार और जनता से मिले स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग तथा सिक्किमवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
