सियोल : उत्तर कोरिया ने लक्ष्य का पता लगाकर उसकी ओर बढ़ने के लिए एआई का इस्तेमाल करने वाली एक नयी टॉरपीडो प्रणाली का सफल परीक्षण किया। इस प्रणाली का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया गया। इस हथियार प्रणाली का नाम ‘जैम-2.0’ है और यह बेहद तेज गति से चलने वाली और सटीक निशाना लगाने में सक्षम टॉरपीडो प्रणाली है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल किस तरह किया गया है। परीक्षण में टॉरपीडो की प्रणोदन प्रणाली की क्षमता की भी पुष्टि हुई। इस प्रणाली को पिछले पांच वर्ष में 180 से अधिक परीक्षणों के जरिए विकसित किया गया है। उत्तर कोरिया पर अक्सर अपनी सैन्य प्रौद्योगिकी की क्षमताओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाने वाली दक्षिण कोरिया की सेना ने केसीएनए की रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
