सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल ब्रदरहुड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित बोसन पोरो मां वस्त्र दान शिविर रविवार शाम कोरापाड़ा हनुमान मंदिर परिसर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेम, करुणा और एकजुटता की एक सुंदर मिसाल बना, जहां महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई गई। कार्यक्रम में 230 साड़ियां वितरित की गईं, वहीं 85 कपड़े छोटे बच्चों को दिए गए। हर एक मुस्कान ने यह एहसास दिलाया कि देने की असली खुशी किसी और के जीवन में खुशी लाने में है। मुख्य अतिथियों में बिजन माजी, मिट्ठू मुखर्जी, सनत बख्शी, सर्बानी दत्ता, प्रिया मित्रा, फिरोज खान, सुतापा गोस्वामी एवं संस्था के उपाध्यक्ष कौशिक मजूमदार, सचिव परिमिता मजूमदार, तुहिन मजुमदार, दीपम मारोडिया, शीला मुखर्जी, सौमेन सेन, अमित मुखर्जी, रूबी चक्रवर्ती, रूपांजन चक्रवर्ती, रीक मजुमदार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
