टीवी सीरियल, रिएलिटी शो और म्यूजिक वीडियो के बाद एक्ट्रेस ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके अपोजिट गुरमीत चौधरी लीड रोल में हैं।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की रहने वाली बेहद खूबसूरत ईशा मालवीय आज टीवी का जानामाना पॉपुलर चेहरा हैं। वह अक्सर बोल्ड फोटो सेशन को लेकर अत्य अधिक चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस लुक्स छाए रहते हैं। एक्टिंग सफर की शुरूआत करने के बाद ईशा मालवीय को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस सीजन 17' (2023-2024) में पार्टिसिपेट करके हासिल हुई। इस शो के दौरान वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल संग लव ट्राइएंगल को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं।
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में भी उनकी उपस्थिति फैंस के लिए जोश जगाने वाली रही। ईशा के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब ड्रीमियाटा प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कलर्स के पॉपुलर टेलीविजन शो 'उड़ारियां' में जैस्मिन की भूमिका निभाने का ऑफर दिया। म्यूजिक वीडियो ‘जोर की बरसात’ में वो बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एक्टर अभिषेक मल्हान संग नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने एक्टर पार्थ समथान के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो किया था। ईशा मालवीय को उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ 'पति पत्नी और पंगा' में भी देखा गया था। (युवराज) सुभाष शिरढोनकर
