Sanmarg · সাধারণ
टीएमसी में टिकट का पेंच, पुराने पार्षदों पर लटकी तलवार!
২৪/১০/২০২৬

उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना और जनसंपर्क पर रहेगा जोर
प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर ममता तृणमूल कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। पार्टी के सामने इस बार पुराने पार्षदों पर भरोसा बनाए रखने और नये चेहरों को मौका देने के बीच संतुलन कायम करने की चुनौती है। उम्मीदवारों के चयन में वार्ड स्तर पर जनसंपर्क, विकास कार्यों का रिकॉर्ड और संगठनात्मक पकड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी के लिए उन पार्षदों के प्रदर्शन का आकलन भी अहम होगा, जिनके वार्डों में स्थानीय स्तर पर असंतोष की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, नये चेहरों को मौका देने से मतदाताओं के बीच नई उम्मीद जगाने और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, पुराने उम्मीदवारों को हटाने की स्थिति में पार्टी के भीतर असंतोष की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में उम्मीदवारों की सूची तृणमूल की चुनावी प्राथमिकताओं का संकेत देगी। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी अनुभव को तरजीह देती है या बदलाव के जरिए मतदाताओं को नया संदेश देने की कोशिश करती है।মূল প্রতিবেদনে যান ↗