Sanmarg · সাধারণ
ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण छह की मौत
১৪/১০/২০২৬

लाहौर :
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर उस समय हुआ जब ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी। बचाव अधिकारियों ने बताया कि ‘रहमान बाबा एक्सप्रेस’ की सभी 14 बोगियां मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गईं। पुलिस और राहतकर्मियों के हवाले से खबर में बताया कि घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।মূল প্রতিবেদনে যান ↗