सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजय पुरम -- उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने आज लोक निवास में अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती, आयुक्त-सह-सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने द्वीपसमूह में पर्यटन को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जनवरी 2027 तक एकल खिड़की बुकिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।
इस व्यवस्था के तहत पर्यटक एक ही मंच पर सभी पर्यटन संबंधी बुकिंग कर सकेंगे। इससे जल क्रीड़ा संचालकों, नौका संचालकों तथा अन्य पर्यटन व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा।
