
युवकों से बात करती पुलिस
Published on
:
संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: कोतुलपुर के व्यस्त नेताजी मोड़ पर शनिवार दोपहर सत्ता की हनक दिखाकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने न सिर्फ आम यात्रियों का रास्ता रोका, बल्कि खुद को ‘मुख्यमंत्री का आदमी’ बताकर बस यूनियन कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात सिविक वॉलंटियर को खुलेआम धमकाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतुलपुर थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।
