कोलकाता : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा एवं शाकुन्तल महिला कान्यकुब्ज समिति की ओर से अहिरिटोला में शीतल गुलाब शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान के तहत हजारों पूजा दर्शनार्थियों को गुलाब शर्बत पिलाकर उनका स्वागत किया गया।
कान्यकुब्ज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी तथा महिला समिति की संरक्षिका शकुंतला तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के साथ सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कान्यकुब्ज सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, संयोजक संगम पांडे एवं अशोक तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने शिविर में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के सचिव कुलदीप दीक्षित, महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा बाजपेई, सचिव पूनम दीक्षित,
अशोक शुक्ला, साकेत बाजपेई, सुनील बाजपेई, लक्ष्मी नारायण तिवारी, मुकेश शर्मा, अजय तिवारी, सुनील दीक्षित, सुभाष तिवारी और प्रदीप साहा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
आयोजन के माध्यम से दोनों संस्थाओं ने दुर्गोत्सव के दौरान सामाजिक सेवा और जनसहयोग का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों की सहभागिता से संपन्न यह सेवा कार्य धार्मिक उत्सव के साथ मानवीय संवेदना और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी रेखांकित करता रहा।
