लंदन : भारतीय मूल की इंग्लिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन 38 साल पुराना जुडिथ पोल्गर का रिकॉर्ड तोड़कर 11 वर्ष की उम्र में सबसे युवा महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन गईं। उत्तरी लंदन की रहने वाली बोधना को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिये कुछ ही रेटिंग अंक की जरूरत थी। यूरोपीय शतरंज यूनियन ने एक्स पर लिखा, ‘11 वर्ष की बोधना शिवनंदन को यूरोपीय शतरंज क्लब कप 2026 के आखिरी दौर में में जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने पर बधाई।’ उन्होंने बेलारूस की अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओल्गा बाडेलका को तीसरे दौर में हराया और अगले दौर में जॉर्जिया की ग्रैंडमास्टर निनो बाटसियाशवी से ड्रॅा खेला। स्वीडन की महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर विक्टोरिया जोहानसन को हराकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और सर्वकालिक दस सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर में शामिल हो गई। इस सूची में भारत के आर प्रज्ञानानंदा, डी गुकेश, उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, अर्जेंटीना के फास्टिनो ओरो, तुर्किये के यागिज खान और रूस के रोमन एस शामिल हैं।
