सन्मार्ग संवाददाता
दुर्गापुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर भिरिंगी से पियाला जा रहे थे, तभी ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में बर्नपुर निवासी दो युवक और बांकुड़ा निवासी एक युवती की जान चली गई। इस घटना से बर्नपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों में सायन गोस्वामी और तन्मय घोष हीरापुर थाना के बर्नपुर के निवासी थे। वहीं कृष्णा गांगुली बांकुड़ा की रहने थी। बताया जा रहा है कि सायन और तन्मय गहरे दोस्त थे और कृष्णा उनकी मित्र थी। तीनों रविवार को घूमने निकले थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रिपल राइडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।
